फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा का स्नान आज

Tue, 24 Nov 2015 11:15 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-दान करने से मनुष्य के सारे पाप धुल जाते हैं और वह मोक्ष को प्राप्त करता है। करनैलगंज सहित परसपुर में सरयू नदी के तट तो इटियाथोक में तिर्रेमनोरमा सहित अन्य जगहों पर बुधवार को तमाम श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त की बेला में स्नान-दान कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। इसके लिए घाटों की साफ-सफाई से लेकर अन्य इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन


हर साल कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर जिले के अलग-अलग घाटों पर करीब पांच लाख श्रद्धालु स्नान-दान कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। इसे लेकर लोगों की भीड़ भोर से ही घाटों पर जुटनी शुरू हो जाती है।

बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन भी इतनी ही संख्या में लोगों के घाटों पर एकत्र होकर स्नान करने की उम्मीद है। करनैलगंज इलाके में कटरा घाट, सकरौरा घाट, कटरा शहबाजपुर घाट, कचनापुर घाट, यमदुतिया घाट, परसपुर में भौरीगंज घाट एवं त्रिमुहानी पसका घाट पर भी स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला बुधवार को लगेगा।
विज्ञापन


वहीं, इटियाथोक के तिर्रेमनोरमा गांव से हुए मनोरमा नदी के उद्गम स्थल पर भी हजारों श्रद्धालु बुधवार को स्नान-दान करेंगे। इस जगह का उल्लेख महाभारत काल में है, जहां लगने वाला मेला दूर-दूर तक विख्यात है।
विज्ञापन


इस मेले में दूरदराज से हजारों लोग आकर इसका आनंद उठाते हैं। महाभारत काल में यहां लगने वाले मेले का जिक्र शल्य पर्व में भी किया गया है।

उधर, मनवर नदी में स्नान करने के बाद लोग यहां स्थापित 700 साल पुरानी ईश्वरनंद कुटी में जाकर भगवान की पूजा-अर्चना भी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें