फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू तट पर उमड़े कांवड़िये, आज करेंगे जलाभिषेक

Sun, 13 Jul 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए रविवार को सरयू घाट पर जल लेने के लिए हजारों कांवड़िये उमड़ पड़े। कांवड़िये सरयू में स्नान करने के साथ जल भरकर दुखहरण नाथ मंदिर, श्री बरखंडी नाथ मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिर खरगूपुर, श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर रामनगर बाराबंकी के लिए रवाना हो रहे हैं। रात तक सरयू तट कांवड़ियों से गुलजार रहा। सरयू घाट स्थित श्री मनकामेश्वर नाथ मंदिर व श्री शांतेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए कांवड़िये पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू करने के साथ ही सरयू घाट पर पुलिस बल की तैनाती की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें