कटरा बाजार के गोनार्द एजुकेशनल इंस्टीट्यूट वीरपुर में दौड़तीं बालिकाएं। - संवाद
कटरा बाजार। गोनार्द एजुकेशनल इंस्टीट्यूट वीरपुर में बुधवार को तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का कैसरगंज सांसद के प्रतिनिधि संजीव सिंह, भवानी भीख शुक्ल व अर्जुन प्रसाद तिवारी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। 200 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में काजल व सीनियर में बादल देवी ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में सोनू सिंह व सीनियर में भूपेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को खो-खो, कबड्डी व वाॅलीबाॅल की प्रतियोगिताएं होंगी। कार्यक्रम में आनंद शुक्ल, रामजी पंडित, केपी सिंह आदि उपस्थित रहे। (संवाद)