बालपुर। हलधरमऊ में ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। बालपुर चौराहे पर संगमलाल मोदनवाल ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद परसा गोड़री के हरिकृष्ण ओझा स्कूल में दिनेश ओझा ने यात्रा का स्वागत किया। हड़ियागाड़ा धमधा देवी मंदिर में यशकरन सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान विश्व शांति के लिए अपील की गई। यात्रा में जगदंबा प्रसाद गुप्ता, डॉ. माखन सिंह, प्रयागदत्त मिश्र, नीरज माधव मिश्र, रमेश सिंह प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)