फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पति की हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी से मांगा न्याय

Mon, 29 Jun 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना। साहब! किसी ने मेरे पति की हत्या कर उनका शव कमीज के सहारे बांस की टहनी से बांध दिया था। उन्होंने आत्महत्या नहीं की है। मुझे न्याय दिलाइए। यह दर्द भरी गुहार सोमवार को पार्वती सिंह ने एसपी विनीत जायसवाल से लगाई। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

धानेपुर के पूरे तेंदुआ के गड़रही निवासी राजदीप सिंह का शव 24 जून को शुक्लागंज-रेहरा मार्ग पर छोटकाई डीह के पास झाड़ियों में मिला था। शव बांस की पतली टहनी से कमीज की बांह से बने फंदे से लटका था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया था, जिसमें फंदे से लटकने के कारण मौत की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस की जांच सुस्त पड़ गई। पीड़ित परिवार इस रिपोर्ट को मानने को तैयार नहीं है।
पार्वती ने एसपी को बताया कि उनके पति दो साल बाद साथी पवन चौहान के साथ बंगलूरू से ट्रेन से लौट रहे थे। 23 जून को पवन ने फोन कर बताया कि राजदीप बाराबंकी स्टेशन पर कुछ सामान लेने के लिए उतरे थे और वहीं छूट गए। अगले दिन गांव के पास राजदीप का शव फंदे से लटका मिला। घटनास्थल पर जिस तरह से शव पतली टहनी के सहारे लटका हुआ मिला, उससे साफ है कि उनके पति हत्या की गई है।
विज्ञापन

पार्वती ने बताया कि अगर उन्हें आत्महत्या की करनी थी कि तो वह बंगलूरू से क्यों आते। मामले में जांच होनी चाहिए। उधर, सीओ सदर शिल्पा वर्मा पहले से ही क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें