प्रदेश की जनता नाकारा साबित हो चुकी अखिलेश के नेतृत्व वाली सपा सरकार से ऊब चुकी है। 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराए, इसके लिए अभी से ही कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। यह बातें जिलाध्यक्ष डॉ. बीएल चौबे ने शुक्रवार को कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
महराजगंज स्थित कांग्रेस भवन आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में पहले जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
इसके अलावा ब्लॉकवार सम्मेलन कराने की भी तैयारी पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही ब्लॉकवार कार्यकर्ता सम्मेलन की तिथियां घोषित की जाएंगी। इस दौरान सुभाष पांडेय, अरविंद सिंह, शिवकुमार दूबे, ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव, राधा मोहन पांडेय, प्रमोद मिश्र आदि ने भी अपनी बात रखी। इस मौके पर तव्वाज खां, रघुपति त्रिपाठी, रामा मिश्रा, शिवकुमार दूबे आदि मौजूद रहे।