फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 23 चौकी प्रभारियों समेत 81 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

Fri, 13 Nov 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने 23 चौकी प्रभारियों सहित कुल 81 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। तबादला सूची के अनुसार, नगर कोतवाली की महाराजगंज चौकी प्रभारी पिंटू कुमार यादव को धानेपुर थाने भेजा गया है।
विज्ञापन


मछली बाजार चौकी प्रभारी रामप्रकाश चंद्र को महाराजगंज चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह, रोडवेज चौकी प्रभारी सोनू कुमार को खोड़ारे थाने भेजा गया है और मयंक वर्मा को नया रोडवेज चौकी प्रभारी बनाया गया है। सद्भावना चौकी प्रभारी विभव तिवारी को नवाबगंज थाने भेजा गया है। वहीं, श्रीराम प्रसाद को सद्भावना चौकी, प्रशांत गुप्ता को ढेमवाघाट चौकी और विनोद कुमार सिंह को पांडेय बाजार चौकी का प्रभार मिला है।

इसके अलावा, संदीप कुमार को छपिया थाने, अजीत कुमार मौर्य को सोनी गुमटी चौकी, उदित कुमार वर्मा को मछली बाजार चौकी और विजय शंकर को तिवारी बाजार चौकी का प्रभारी बनाया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के क्रम में विनोद चंद्र जायसवाल को कटरा बाजार, शैलेश कुमार को न्यायालय चौकी, उमाशंकर उपाध्याय को मनकापुर और शैलेंद्र नाथ त्रिपाठी को धानेपुर थाने भेजा गया है। अर्पिता यादव और पूजा वर्मा को करनैलगंज जबकि सुनील कुमार को वजीरगंज थाने में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, खोरहंसा चौकी प्रभारी विभव सिंह को हलधरमऊ चौकी और अजयकांत द्विवेदी को खोरहंसा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही सावन कुमार सिंह को दुबहा बाजार चौकी, अरविंद कुमार को सालपुर चौकी, आनंद उपाध्याय को कस्बा करनैलगंज चौकी और महेंद्र प्रताप को दर्जी कुआं चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें