फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्कूल परिसर में 11 केवी लाइन गिरने पर अवर अभियंता निलंबित

Fri, 03 Jul 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। जमालखानी कंपोजिट विद्यालय परिसर में 11 केवी हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने के मामले में बिजली विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही मिलने पर अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने संबंधित अवर अभियंता सुरेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें विद्युत परीक्षण खंड, गोंडा से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह विद्यालय परिसर से गुजर रही 11 केवी लाइन अचानक टूटकर जमीन पर गिर गई थी। मामले की सूचना समय पर उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई। साथ ही विद्यालय के ऊपर से गुजर रही लाइन को हटाने अथवा शिफ्ट करने के लिए समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई भी नहीं हुई, जबकि शासन स्तर से पावर कॉरपोरेशन परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही असुरक्षित विद्युत लाइनों को हटाने का अभियान संचालित कर रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग और लाइन का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं किया गया। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने के साथ इसकी विस्तृत जांच जारी है।
लाइन शिफ्टिंग को लेकर घंटों चला विवाद
घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम लाइन शिफ्ट करने के लिए विद्यालय पहुंची। विभाग ने पहले विद्यालय के सामने से लाइन दोबारा ले जाने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षकों ने बच्चों की सुरक्षा का हवाला देते हुए इसका विरोध कर दिया। इसके बाद विभागीय टीम ने विद्यालय के पीछे से लाइन शिफ्ट करने का प्रयास किया तो वहां के किसानों ने अपनी जमीन से लाइन ले जाने का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों और विभागीय कर्मचारियों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा, जिससे लाइन शिफ्टिंग का कार्य घंटों बाधित रहा। बाद में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और शिक्षकों से वार्ता कर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम का भरोसा दिला कर काम शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें