फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संयुक्त जिला चिकित्सालय को मिली डिजिटल एक्स रे मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय को आधुनिक उपकरण व संसाधनों से लैस किया जा रहा है। इसी क्रम में अस्पताल को एक और डिजिटल एक्स रे मशीन की सौगात मिली है। दूसरी मशीन मिलने से मरीजों को अब एक्स रे कराने में बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा ने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों की भारी भीड़ जुटती है। यहां पर प्रतिदिन करीब 100 मरीजों का एक्स रे किया जाता है।
अस्पताल में पहले से ही एक छोटी और एक बड़ी डिजिटल एक्स रे मशीन उपलब्ध है। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण एक अतिरिक्त डिजिटल एक्स रे मशीन की मांग की गई थी।
विज्ञापन

मरीजों की सुविधा के लिए शासन की तरफ से 17 लाख 86 हजार रुपये की लागत से अत्याधुनिक डिजिटल एक्स रे मशीन संयुक्त जिला चिकित्सालय को उपलब्ध कराई गई है।
सीएचसी हरैया का उद्घाटन
जिलाधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया सतघरवा का संचालन शुरु कर दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बृहस्पतिवार को सीएचसी का उद्घाटन किया। सीएमओ ने बताया कि 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक, फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स आदि की तैनाती करके संचालन शुरू किया गया है। संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही पर्याप्त संख्या में चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों की तैनाती भी जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें