फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा से होकर चलेंगी तीन जोड़ी फेस्टिवल ट्रेनें

Fri, 15 Mar 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे प्रशासन ने होली पर्व को देखते हुए तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर से चंडीगढ़, आनंद विहार से सहरसा एवं गोरखपुर से अमृतसर चलेगी। तीनों ट्रेनें गोंडा से होकर जाएंगी।
विज्ञापन

रेलवे के पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि 20 से 28 मार्च के बीच गोरखपुर से अमृतसर, 25 से 27 मार्च के बीच आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा के बीच एवं 21 से 29 मार्च के बीच गोरखपुर से चंडीगढ़ के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से रात 10:05 बजे प्रस्थान करके दूसरे दिन देर रात 12:40 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचकर और रात 3:10 बजे लखनऊ फिर दोपहर 1:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में चंडीगढ़ से रात 11:15 बजे प्रस्थान करके दूसरे दिन सुबह 11:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी और शाम 3:25 बजे गोंडा पहुंचेगी।फिर शाम 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से सुबह 11:10 बजे प्रस्थान करके शाम 6:40 बजे लखनऊ दूसरे दिन रात 12:15 बजे गोरखपुर और फिर सुबह 11:20 बजे सहरसा पहुंचेगी। अप साइड से सहरसा से सुबह 9:30 बजे प्रस्थान करके रात 10:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह दोपहर 1:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
इसी तरह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन गोरखपुर दोपहर 2:40 बजे प्रस्थान करके शाम 5:15 बजे गोंडा, फिर दूसरे दिन सुबह 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान करके दूसरे दिन सुबह 5:45 बजे गोंडा और सुबह 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें