फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला आज

Tue, 28 Jul 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को रोजगार मेला लगेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य ने बताया कि यह रोजगार मेला उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित किया जाएगा। इसमें हाईस्कूल, इंटर, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

कई कंपनियों को रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। मेला सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक अंक पत्र, प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति और एक फोटो लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें