पसका (गोंडा)। परसपुर के भौरीगंज निवासी व्यवसायी रामू तिवारी के घर में घुसे चोर आठ लाख रुपये कीमत के जेवर व नकदी चुरा ले गए। पीड़ित रामू ने बताया कि शुक्रवार को वह कमरे में सो रहे थे। पत्नी बिट्टू देवी व बच्चे छत पर सो रहे थे। तभी घर में घुसे चोर नकदी व गहने चुराने के बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके भाग गए। इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)