फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीन लाख के गहने व नकदी चोरी

Sat, 28 Jun 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। छपिया के सोहिला चौराहे पर स्थित एक मकान में शुक्रवार रात चारदीवारी फांदकर घुसे चोर 50 हजार रुपये की नकदी व तीन लाख के जेवर चुरा ले गए। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मसकनवा गांव निवासी पारसनाथ शुक्ल ने बताया कि गांव के पास स्थित सोहिला चौराहे पर उनकी किराने की दुकान व मकान है। शुक्रवार रात पारसनाथ, उनकी पत्नी विप्रेश व बेटा अनिल बरामदे में सो रहे थे। बहू रीता अपने बेटे मानस व बेटी आराध्या के साथ कमरे में सो रही थीं। रात करीब तीन बजे चारदीवारी फांदकर घर में घुसे चोर कमरे की अलमारी से 50 हजार रुपये की नकदी, तीन लाख रुपये के गहने और लैपटॉप चुरा ले गए। पारसनाथ ने बताया कि बहू रीता बीमार रहती हैं। रात करीब दो बजे बिजली आने के बाद वह बच्चों के साथ सोईं थी। इसके करीब एक घंटे बाद घर में चोरी हुई। शनिवार सुबह घर के पास खेत में घर का कुछ सामान बिखरा पड़ा मिला। एसओ छपिया संजीव वर्मा ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
10 दिन बाद चोरी का केस दर्ज

खरगूपुर (गोंडा)। एलहवा परसपुर निवासी बाबू राम की दुकान में बीते 16 जून की रात छत के रास्ते घुसे चोर बाइक व मोबाइल फोन चुरा ले गए। 10 दिन बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें