परसपुर (गोंडा)। धर्मेंद्र प्रताप सिंह बल्लू सिंह की स्मृति में तुलसी स्मारक इंटर काॅलेज मैदान पर चल रहे सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को सातवें दिन सेमी फाइनल के दो मैच खेले गए। इसमें पहला मैच जरवल क्रिकेट क्लब व दूसरा मैच पुलिस लाइन गोंडा ने जीता।
पहला मैच क्रिकेट क्लब जरवल रोड व महाकाल क्रिकेट क्लब करनैलगंज के बीच खेला गया। टॉस जीत कर जरवल रोड की टीम ने पहले बैटिंग की। 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। महाकाल क्रिकेट क्लब करनैलगंज की टीम केवल 75 रन ही बना सकी। 6 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। इस तरह जरवल टीम विजयी रही। 35 रन बनाकर व 4 विकेट लेकर राहुल मैन ऑफ द मैच बने।
दूसरा मैच पुलिस लाइन इलेवन गोंडा व खान स्पोर्ट्स निंदूरा के बीच खेला गया। टॉस जीत कर निंदूरा पहले बैटिंग का निर्णय लिया। निर्धारित 14 ओवर के मैच में 12 ओवर में 121 रन बना कर ऑलआउट हो गई। पुलिस लाइन की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना कर दो विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच पुलिस लाइन के ऋषभ बने।
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश