फोटो-10-गोंडा के नगर पालिका परिषद कार्यालय में जनसुनाई करते ईओ संजय कुमार मिश्रा।-संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को डेढ़ लाख आबादी वाले शहर के लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जन सुनवाई का आयोजन किया। लेकिन पूरे दिन ईओ बैठे रहे, लेकिन सिर्फ एक ही शिकायत आई।
नगर पालिका प्रशासन गोंडा ने पालिका क्षेत्र के 27 वार्डों के वाशिंदों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को जन सुनवाई कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। जन सुनवाई के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को लगाया गया है। सोमवार को अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा पूरे दिन जन सुनवाई के लिए बैठे रहे। लेकिन यहां सिर्फ एक शिकायत आई। शहर के राधाकुंड के रहने वाले अब्दुल ने अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मोहल्ले के नाला की सफाई कराने की फरियाद की है।
बता दें कि नगर पालिका प्रशासन ने नालों की सफाई के टेंडर कराकर 19.60 लाख का ठेका दिया है। जिससे नालों की सफाई का काम चल रहा है। इसी बीच नाला सफाई की शिकायत आना गंभीर माना गया है। अधिशासी अधिकारी ने अब्दुल को नाला की सफाई शीघ्र कराने का आश्वासन दिया है। महज एक शिकायत आने के बाबत लोगों में चर्चा है कि पालिका प्रशासन ने जनसुनवाई की जानकारी क्षेत्र के लोगों को नहीं दी है। जानकारी के अभाव में शिकायतें नहीं पहुंच रही है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि धीरे-धीरे लोगों को जानकारी होने पर शिकायतें आनी शुरू होंगी। (संवाद)