इटियाथोक (गोंडा)। अयाह न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर में आयोजित हुई। प्राथमिक स्तर के 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हरजीत प्रथम, रियाज द्वितीय, चंद्रप्रकाश तृतीय व बालिका वर्ग में सविता प्रथम, राजकुमारी द्वितीय, अंकुर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग में प्राची प्रथम, राधा द्वितीय, तान्या तृतीय व बालक वर्ग में आशीष प्रथम, मिथुन द्वितीय, मुकेश तृतीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद बालक वर्ग में आशीष प्रथम, मुकेश द्वितीय व मिथुन तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग में वंदना प्रथम, अंशु द्वितीय, सृष्टि तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर असधा व बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोशेंद्रपुर की टीम विजयी रही।
अंत में प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दुर्गा प्रसाद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, गिरिजेश दुबे, ममता पांडेय, स्वाति तिवारी, आलोक मौर्य, कमल किशोर, राहुल मिश्र, विनोद मौजूद रहे।