फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विशेषज्ञ चिकित्सकों के बिना निपटाया दिया जन आरोग्य मेला

Sun, 28 Jun 2026 08:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियाडीह/जयप्रभाग्राम/मसकनवा। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कई केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को सामान्य चिकित्सा सेवाओं से ही संतोष करना पड़ा। अधिकांश स्थानों पर मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन

वजीरगंज क्षेत्र के पीएचसी पिपरी में आयोजित मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नेहा तिवारी ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण जुकाम, खांसी, बुखार, चर्म रोग और पेट दर्द के मरीज अधिक पहुंचे। यहां 37 मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
पीएचसी डुमरियाडीह में डॉ. कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने 42 मरीजों का उपचार किया। इस दौरान फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रियंका, शैलेंद्र कुमार तिवारी, अनुराग सिंह, राधा त्रिपाठी, सेडू राम कुलदीप और अंजनी कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

जानकीनगर पीएचसी में डॉ. जवाहर लाल रस्तोगी ने 16 मरीजों का उपचार किया। इनमें बुखार, खांसी, दस्त और आंखों के संक्रमण के मरीज अधिक रहे।
पीएचसी मसकनवा में आयुष चिकित्सक डॉ. डी.सी. वर्मा ने 62 मरीजों का इलाज किया। यहां आयुष चिकित्सक के अलावा कोई एमबीबीएस चिकित्सक, महिला चिकित्सक या विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। सीएचओ सरोज यादव ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। एलटी विजय प्रताप ने जांच की, जबकि फार्मासिस्ट रमेश यादव ने दवाओं का वितरण किया।

केस-1 : पीएचसी भौरीगंज

समय : दोपहर 1:02 बजे

परसपुर के पीएचसी भौरीगंज में एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. रवींद्र कुमार ने 10 मरीजों का उपचार किया। मरीज खांसी, अस्थमा, शरीर दर्द, कब्ज, बुखार और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से पीड़ित थे। फार्मासिस्ट अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पीएचसी पर प्रयोगशाला जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। गंभीर मरीजों को सीएचसी रेफर किया जाता है। मौके पर एएनएम नीता देवी मौजूद थीं।

केस-2 : पीएचसी त्योरासी

समय : दोपहर 1:29 बजे

त्योरासी पीएचसी में आरबीएसके की डॉ. शानू सिंह ने 47 मरीजों का उपचार किया। यहां बुखार, शरीर दर्द, एलर्जी, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत वाले मरीज पहुंचे। फार्मासिस्ट आलम शेर खां ने बताया कि केंद्र पर प्रेग्नेंसी, शुगर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड और रक्तचाप की जांच की सुविधा उपलब्ध है। एलटी प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

केस-3 : पीएचसी नहवापरसौरा

समय : दोपहर 1:45 बजे

हलधरमऊ के पीएचसी नहवापरसौरा में दोपहर 1:45 बजे तक चिकित्सक सहित अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं थे। फार्मासिस्ट मनोज कुमार श्रीवास्तव अकेले मरीजों को दवाएं दे रहे थे। उन्होंने बताया कि मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार सहित अन्य सामान्य बीमारियों के 31 मरीजों का उपचार किया गया। आयुष चिकित्सक डॉ. उदेश कुमार पोलियो अभियान के निरीक्षण के लिए निकल चुके थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें