फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Mon, 24 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
सड़क पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
24 घंटे बाद भी अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ है। इससे गुस्साए परिवारीजनों तथा बाजारवासियों ने सोमवार की शाम शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। इन लोगों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। 
विज्ञापन


रविवार को श्रीदत्तगंज बाजार निवासी समाचार पत्र वितरक प्रहलाद (55) का शव एक स्कूल में खून से लथपथ पाया गया था। अज्ञात हत्यारों ने प्रहलाद की गला काटकर हत्या कर दी थी। हत्या के विरोध में रविवार को बाजारवासियों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था।

देर शाम मौके पर पहुंचे एसपी स्वप्निल ममगाई ने हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। 24 घंटे बाद भी पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज लोगों ने सोमवार शाम बाजार के निकट सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन


परिवारीजनों उमाकांत जायसवाल, रमाकांत जायसवाल, शिवकांत जायसवाल तथा गजानन जायसवाल सहित तमाम बाजारवसियों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों का कहना है कि विगत डेढ़ महीने में बाजार में दो लोगों की हत्या हो गई है।

पुलिस की लापरवाही के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इन लोगों का कहना था कि जब तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं करती, तब तक न चक्का जाम खत्म होगा और न ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मौके पर पहुंचे सीओ उतरौला व एसडीएम ने लोगों को समझाकर किसी तरह शांत कराया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें