फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दस साल से तैनात था पेशकार, पहले भी हो चुकी शिकायत

Sun, 05 Mar 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पेशकार संतोष कुमार
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। तहसील में दस सालों से तैनात पेशकार संतोष कुमार रावत पत्रावलियों के निस्तारण में सौदेबाजी करता था। बिना घूस तय किए वह फाइलों को आगे ही नहीं बढ़ाता था, जिससे तहसील के वादी ही नहीं अधिवक्ता परेशान थे।
विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो की गोरखपुर इकाई ने शिकायत पर घूसखोर पेशकार को रंगे हाथों पकड़कर नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई। टीम गिरफ्तार पेशकार को गोरखपुर साथ ले गई है। जहां उसे भ्रष्टाचार निवारण की विशेष न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

तहसील तरबगंज के तहसीलदार के पेशकार को एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार कर चल रहे खेल से पर्दा उठा दिया है। मुकदमे की फाइलों की हेराफेरी, फर्जी तरीके से बैनामा व उनके दाखिल खारिज होने सहित घूसखोरी के आरोप अक्सर यहां लगते रहते हैं।
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो से कृष्ण भूषण निवासी महंगूपुर नबाबगंज ने संपर्क किया था। उनका कहना है कि उन्होंने 21 अप्रैल 2022 को पत्नी कुशलावती के नाम से जैतपुर मांझा में जमीन बैनामा कराई थी। जिसके दाखिल खारिज के लिए साल भर से चक्कर काट रहा था।
तहसीलदार के पेशकार व वरिष्ठ सहायक लिपिक संतोष रावत ने दाखिल खारिज कराने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की थी। उसने पेशकार द्वारा घूस मांगे जाने की सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो टीम को दे दी। उसी पर टीम ने शनिवार की रात जाल बिछाया और पेशकार संतोष कुमार रावत पकड़ में आ गए। गिरफ्तार आरोपी को नवाबगंज थाने ले गए और वहां कृष्ण भूषण की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पेशकार को एंटी करप्शन ब्यूरो टीम गोरखपुर लेकर चली गई।

बीते साल ही तहसीलदार के पेशकार बने थे संतोष
- तहसीलदार पेशकार संतोष रावत तहसील में वर्ष 2012 से तैनात थे। बलरामपुर जनपद के थाना सहदुल्ला नगर के विशुनपुर सागर निवासी संतोष रावत तहसील मुख्यालय के आय-जाति-निवास पटल, मालबाबू, न्यायिक तहसीलदार के पेशकार, संग्रह बाबू जैसे विभिन्न पटलों पर तैनात रहे। अक्टूबर 2022 से संतोष रावत तहसीलदार के पेशकार के रूप में तैनात हुए थे।

रिश्वत लेने के मामले में तहसीलदार के पेशकार को शनिवार की रात एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया था। निलंबन की कार्यवाही जिलास्तर से होनी है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

- शत्रुहन पाठक, उप जिलाधिकारी तरबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें