भंडारों में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
गोंडा। कजरी तीज पर रविवार रात शहर में जगह-जगह लगाए गए पंडालों में जागरण और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर धार्मिक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। शिव-पार्वती समेत अन्य धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।
टाॅमसन चौराहे पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदीप तिवारी के निर्देशन में आयोजित भंडारे का शुभारंभ डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल ने किया। इस दौरान कलाकारों ने झांकियां प्रस्तुत कीं। शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज के पास भाजपा की ओर से लगाए गए पंडाल में कलाकारों ने मनोहारी झांकियां प्रस्तुत कीं। करनैलगंज विधायक अजय सिंह, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, राकेश तिवारी, शशांक मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे। भाजपा जिलामंत्री उमेश शुक्ल की अगुवाई में आयोजित पंडाल में भगवान शंकर की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। टाॅमसन चौराहे पर आयोजित भंडारे में सुमित भूषण सिंह, आशीष मिश्र और संजीव सिंह ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। आरएन पांडेय नर्सिंग होम के पंडाल में अस्पताल कर्मचारियों ने कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया।
एससीपीएम नर्सिंग कॉलेज हारीपुर के पंडाल में डॉ. ओएन पांडेय, अलका पांडेय, अजिताभ दुबे और धीरज दुबे ने कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। अस्पताल की स्टाफ नर्सों ने जरूरतमंद कांवड़ियों का प्राथमिक उपचार भी किया।
भंडारों में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
भंडारों में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
भंडारों में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद