फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आईटीआई कर्मचारियों का धरना जारी

Sun, 12 Oct 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
आईटीआई मनकापुर में प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
मछली बाजार। आईटीआई लिमिटेड मनकापुर के कर्मचारियों ने छह सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से चल रहे धरने के छठे दिन रविवार को भी आवाज उठाई। धरने का नेतृत्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप तिवारी और संगठन मंत्री उमेश चंद्र कर रहे हैं। उमेश चंद्र ने बताया कि कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी और जून का केवल आंशिक वेतन 50 हजार रुपये मिला है। जुलाई से अब तक तीन माह का वेतन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि संगठन ने लगातार समस्याओं को लिखित और मौखिक रूप से प्रबंधन तक पहुंचाया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। संगठन मंत्री ने चेतावनी दी कि समस्या के समाधान तक धरना जारी रहेगा। संस्थान के इकाई प्रमुख संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि वित्तीय कारणों से वेतन अवरुद्ध है। शीर्ष प्रबंधन को अवगत कराया गया है। शीघ्र ही समाधान किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें