फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सर्द होने लगी सुबह और शाम, कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

Wed, 27 Nov 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कोहरे में गुजरते वाहन।
विज्ञापन
गोंडा। सर्दियां धीरे-धीरे अपने शबाब पर पहुंच रही है। सुबह और रात अब गलन भी शुरू हो गई है। लगातार पड़ रहे कोहरे ने जहां वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है वहीं, पछुआ ने ठिठुरन बढ़ा दी है। ठंड के चलते लोग रजाई में दुबकने को मजबूर हैं। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी बुधवार को भी जारी रही।
विज्ञापन


मौसम अब ठंडा हो चला है और सुबह की धूप अब फीकी पड़ती जा रही है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्यिस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्यिस रहा। उधर, ठंड के चलते शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगता है। ठंड बढ़ने के साथ अब अलाव की भी मांग शुरू हो गई है। बस स्टेशन पर बलरामपुर जाने के लिए खड़े राकेश ने कहा कि रात में ठंड ज्यादा रहती है। लेकिन, अभी तक अलाव का इंतजाम नहीं हुआ है।

उधर, कोहरे के प्रकोप से ट्रेनों का संचालन बेपटरी हो गया है। बुधवार को आनंद विहार स्पेशल ट्रेन व जयनगर एक्सप्रेस छह घंटे, भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे, अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस दो घंटे सहित कई ट्रेनें लेट रहीं। जबकि, एक जोड़ी अमृतसर स्पेशल एवं दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें निरस्त होने से भी यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


सर्दी-जुकाम व वायरल से 820 बीमार

गोंडा। मौसम का उतार-चढ़ाव बुजुुर्गों व बच्चों को बीमार कर रहा है। सुबह व रात में गलन भरी ठंड के कारण महाराजा देवीबख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में ओपीडी व इमरजेंसी में 1,345 मरीजों का उपचार हुआ। जिसमें मौसमजनित बीमारी सर्दी-जुकाम व वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या 820 रही। डॉक्टर के उपचार के साथ ठंड से बचाने व सतर्कता बरतने की सुझाव दिए। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. रविशंकर ने बताया कि सुबह व रात में ज्यादा ठंड होती है। इसमें लापरवाही बरतने से बीमारी बढ़ जाती है। बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनने के अलावा उनके खान पान पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। इस मौसम में वायरल बुखार, निमोनिया, सर्दी, खांसी और जुकाम आदि बीमारियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव

बच्चों को सुबह शाम पूरी बांह ऊनी कपड़े पहनाकर रखें।
पानी में बच्चों को न खेलने दें और ठंडी चीजें खाने से परहेज करें।

बुजुर्ग सुबह जल्दी बाहर टहलने न निकलें। जरूरी होने पर ऊनी कपड़े पहनकर ही निकलें।
जब बाहर टहलने निकलें तो मास्क लगा लें, धूल और धुएं से बचकर रहें।

हृदय और उच्च रक्तचाप वाले मरीज विशेष सतर्क रहें। डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें