नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। स्रोत: पुलिस मीडि
- फोटो : कोतवाली देहात में बोरियों व बैग में रखी विस्फोटक सामग्री।
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का प्रतीक है। समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना विकास अधूरा है, इसलिए प्रत्येक बालिका का आत्मविश्वासी और शिक्षित होना आवश्यक है। एसपी ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। संचालन डॉ. हरप्रीत कौर ने किया। कार्यक्रम में डॉ. मौसमी सिंह, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. आनंदिता रजत, रंजना बंधु, डॉ. नीलम छाबड़ा, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. मनीषा सक्सेना, गीता श्रीवास्तव, सुनीता मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहीं। वहीं, परिषदीय विद्यालय परेड सरकार में आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योत्सना सिंह ने छात्राओं को उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी। (संवाद)