चार घंटे चली प्रक्रिया के बाद कोरम पूरा
बैठक में ग्रामीणों से राय ली गई। पूछताछ में 49 लोगों ने लल्ला भैया के दो ही पुत्र होने की बात कही, जबकि नौ लोगों ने दूसरी पत्नी से भी दो पुत्र होने का समर्थन किया। इस दौरान कई बार माहौल तनावपूर्ण हुआ और पुलिस को भीड़ नियंत्रित करनी पड़ी। लगभग चार घंटे चली प्रक्रिया के बाद कोरम पूरा हो सका।
पूर्व विधायक लल्ला भैया की बहन कुंवरि शैल सिंह का कहना था कि दूसरी पत्नी मीनाक्षी सिंह कभी बरगदी कोट में परिवार के साथ नहीं रहीं। वहीं कुंवर कमलेन मोहन ने फोटो, वीडियो, जन्म प्रमाण पत्र और शैक्षिक अभिलेख प्रस्तुत करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोगों को डराकर व प्रलोभन देकर बयान दिलाए गए हैं। उनका कहना है कि अंतिम फैसला न्यायालय में ही होगा।
बयानों के आधार पर टीम निर्णय लेगी
एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। दूसरे पक्ष ने कुछ और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा है। अभिलेखों, साक्ष्यों और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर टीम निर्णय लेगी कि परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज किया जाएगा या नहीं।