गोंडा। आर्यनगर से पृथ्वीनाथ मंदिर होते हुए झालीधाम तक जाने वाली सड़क के निर्माण में मानक की अनदेखी पर जांच शुरू हो गई है। सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी की खबर अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में माई सिटी पर बुद्ध की नगरी से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में भी खेल शीर्षक से प्रकाशित किया।
जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने सड़क निर्माण की रिपोर्ट तलब किया। इसके बाद पीडब्लूडी की टीम ने मौके पर जाकर सड़क की जांच किया।
पीडब्लूडी के अवर अभियंता उपेंद्र कुमार के साथ टीम ने आर्यनगर से लेकर गोकरन शिवाला तक कई स्थानों पर सड़क की जांच किया। सड़क के दोनो नए निर्माण के की गई खुदाई की नाप भी लिया।
इसके अलावा गिट्टी की साइज भी परखी और सैंपल भी लिए। माना जा रहा है कि निर्माण में सबसे अधिक मनमानी सड़क के दोनो तरफ नए निर्माण के लिए की गई खुदाई में ही किया गया है।
इसके अलावा गिट्टी मानक के अनुरूप नही मंगाए गए हैं। इससे सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी हो रही है। अवर अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।