फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले की जांच तेज

Sun, 28 Jun 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना। धानेपुर के गड़रही गांव निवासी राजदीप सिंह की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले की जांच तेज हो गई है। शनिवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर शिल्पा वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पड़ताल की। उधर, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को त्रिभुवन नगर ग्रंट के छोटकाई डीह के पास सड़क किनारे झाड़ियों में राजदीप सिंह का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी (हैंगिंग) लगाना बताया गया है। हालांकि परिजन इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं। शुक्रवार को राजदीप की पत्नी पार्वती सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसके बाद शनिवार को सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्यों की पड़ताल की।
इसके बाद सीओ गड़रही गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने मृतक की पत्नी पार्वती सिंह से घटना के संबंध में जानकारी ली। पार्वती सिंह ने बताया कि सीओ मृतक का मोबाइल फोन जांच के लिए अपने साथ ले गई हैं। निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। पार्वती ने बताया कि अपने एक दोस्त के साथ ट्रेन से घर लौट रहे थे। 23 जून को वह बाराबंकी स्टेशन पर गाड़ी रुकी तो वह सामान खरीदने उतर गए। इसी बीच वह बिछड़ गए। इसके बाद 24 जून को उनकी लाश मिली।
विज्ञापन

सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट है, फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि शुक्लागंज-रेहरा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें