फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फर्जी आईडी से बने जन्म प्रमाणपत्रों की भी जांच शुरू

Tue, 22 Sep 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत में जन्म प्रमाणपत्रों के रिकॉर्ड में अंतर के बाद अब जांच का दायरा बढ़ गया है। सीआरएस पोर्टल पर फर्जी आईडी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि इनके जरिये कितने जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए। साथ ही इस प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत से जुड़े बभनजोत और सैदापुर पीएचसी नाम से सीआरएस पोर्टल पर आईडी जनरेट मिली है, जबकि इस नाम से कोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित नहीं है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में जन्मे बच्चों के सीएचसी से प्रमाणपत्र जारी होने का मामला सामने आने के बाद संबंधित रिकॉर्ड और प्रक्रिया की जांच की जा रही है।
जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2016 से पहले भावपुर उपकेंद्र और सीएचसी से जारी हस्तलिखित जन्म प्रमाणपत्रों को भी ऑनलाइन किया गया है। अब इन प्रमाणपत्रों के रिकॉर्ड, आईडी और उन्हें ऑनलाइन करने की प्रक्रिया का मिलान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि दो सदस्यीय टीम मामले की पड़ताल कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें