प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गोंडा। फ्रेशर कोर्स के समापन पर बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने 112 के 30 पुलिसर्मियों को प्रमाण पत्र दिया। पुलिस लाइन सभागार में 112 के पुलिसकर्मियों को नौ दिवसीय फ्रेशर कोर्स में प्रशिक्षण दिया गया था।
उन्हें तकनीकि, मानव मूल्य, संचार, बातचीत कौशल समेत अन्य प्रशिक्षण दिए गए। प्रशिक्षण के समापन पर अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीस पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र सौंपा।