फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 13 से 15 तक होंगे आवेदकों के साक्षात्कार

Wed, 08 Jul 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने वालों के साक्षात्कार 13 से 15 जुलाई तक जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र में होंगे।
विज्ञापन

जिला उद्योग उपायुक्त बाबूराम ने बताया कि 13 जुलाई को खाद्य प्रसंस्करण (दाल), 14 जुलाई को खाद्य प्रसंस्करण तथा 15 जुलाई को खाद्य प्रसंस्करण (मक्का) ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। सभी साक्षात्कार सुबह 11 बजे से उपायुक्त उद्योग कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, गोंडा में आयोजित किए जाएंगे।
बताया कि साक्षात्कार में केवल वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने ओडीओपी योजना के तहत 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्नत टूलकिट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। साक्षात्कार के दौरान मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें