परसपुर में स्कूल से लौटते बच्चे और मेडिकल काॅलेज में मरीज को लेकर जाता तीमारदार। -संवाद
गोंडा। जिले में करीब 11 घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर में कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश से धान की रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली। आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव के अनुसार सोमवार को सुबह से शाम तक 65 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
भोर चार बजे शुरू हुई बारिश दोपहर तीन बजे तक होती रही। मेडिकल कॉलेज, ईदगाह रोड समेत कई निचले इलाकों में पानी भर गया। राहगीरों और वाहन चालकों को जलभराव से जूझना पड़ा। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेतों में धान की रोपाई करते नजर आए।
परसपुर में स्कूल से लौटते बच्चे और मेडिकल काॅलेज में मरीज को लेकर जाता तीमारदार। -संवाद