फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इंटर की छात्रा कोमल बनी एक दिन की डीआईओएस

विज्ञापन
एक दिन के लिए डीआईओएस का प्रभार लेकर कार्यभार संभालती छात्रा कोमल तिवारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
गोंडा। शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा कोमल तिवारी को मिशन शक्ति 5.0 के तहत शुक्रवार को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। कोमल ने बतौर डीआईओएस कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से परिचय लेने के बाद विभागीय कार्यों की पत्रावली देखी। मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने कोमल तिवारी को विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कोमल ने विभागीय कार्यक्रम बढ़ाने के लिए पत्र जारी किए। कार्यालय की कार्यविधि की जानकारी ली। समर्थ भारत पोर्टल पर अपना फीडबैक दर्ज कराया। इस दौरान दिनेश वर्मा, दिवाकर मिश्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें