मसकनवा। कटरा-अयोध्या मार्ग पर पटखौली के पास मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेश (18) निवासी सिकंदरपुर थाना परशुरामपुर, जिला बस्ती के रूप में हुई है।
गणेश मंगलवार रात बाइक से मसकनवा बाजार जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. आदित्य कुमार ने गणेश को मृत घोषित कर दिया। इंटर का छात्र गणेश भाई-बहनों में छोटा था। हादसे में उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गणेश हेलमेट लगाए था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। (संवाद)