फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र ही दिन में होगा इंटरसिटी का संचालन

Sun, 14 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
ट्रेन रवाना करते सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गोरखपुर से लखनऊ तक वाया बलरामपुर चलने वाली नई इंटरसिटी ट्रेन का संचालन शीघ्र ही दिन में शुरू होगा। इसके लिए शीघ्र ही रेलमंत्री से वार्ता की जाएगी। इसके अलावा बलरामपुर से मुंबई के लिए सप्ताह में दो ट्रेनों का संचालन शीघ्र शुरू होगा। ये बातें रविवार को बलरामपुर जंक्शन पर गोरखपुर से गोमती नगर (लखनऊ) के बीच शुरू की गई इंटरसिटी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र ने कहीं। 
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि इस ट्रेन का संचालन रेलवे ने रात में शुरू किया है। इससे लोगों में काफी निराशा है। क्षेत्र के लोग इस ट्रेन को दिन में चलाने की मांग कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए शीघ्र ही इस संबंध में रेलमंत्री से वार्ता कर ट्रेन का संचालन दिन में कराया जाएगा।

भगवतीगंज दक्षिणी विशुनीपुर वार्ड के सभासद संजय मिश्र ने मौके पर ही सांसद को ज्ञापन सौंपकर इंटरसिटी ट्रेन का दिन में संचालन कराने तथा रूट पर लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की। सांसद ने कहा कि शीघ्र ही लोगों की मांग पर संतोषजनक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर स्टेशन को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। समारोह में सांसद के साथ ही सभी दलों के कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें