फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का खुलासा, तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान /मसकनवा (गोंडा)। पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का सोमवार को खुलासा करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के पास से पांच हजार रुपये नगदी, चोरी की तीन बाइक, मोबाइल फोन, चांदी की पायल व तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक छपिया श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को निरीक्षक अपराध मनीष जाट, एसएसआई अरुण कुमार राया, चौकी प्रभारी मसकनवा राजकुमार सिंह, कांस्टेबल अखिलेश राय, चेतन पांडेय भ्रमण पर निकले थे। वह सभी कुनगईया रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे थे तभी साइकिल सवार संदिग्ध तीन युवक दिखाई पड़े। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो तीनों भागने लगे। मगर तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अरविंद वर्मा निवासी सलहदीपुर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती, मुकेश यादव निवासी सिसहनी थाना छपिया, गौरव सिंह निवासी सिसहनी बताया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक तीनों ने पूछताछ में बताया कि वह तीनों अंतरजनपदीय चोर गिरोह के सदस्य है। सेंध काटकर चोरी करना और वाहन की चोरी की घटना को करना स्वीकार किया। तीनों ने बताया कि बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र में कई चोरियों को अंजाम दे चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया तीनों की निशानदेही पर पांच हजार रुपये नकदी, चोरी की तीन बाइक, एक मोबाइल फोन, 13 जोड़ी पायल व तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें