गोंडा के पीएसी मैदान में हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सेनानाय
गोंडा। गोरखपुर जोन की 71वीं अंतर जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का बुधवार को उद्घाटन हुआ। पीएसी कमांडेंट त्रिभुवन सिंह ने एएसपी शिवराज की उपस्थिति में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना की शपथ दिलाई। फिर हवा में गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
कमांडेंट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के जिले जिसमें पूल-ए में कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, बहराइच और पूल-बी में सिद्धार्थनगर, गोंडा, गोरखपुर व संतकबीरनगर की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
उद्घाटन मैच पूल-ए के कुशीनगर व देवरिया की टीम के मध्य खेला गया। इसमें कुशीनगर की टीम चार-दो से जीत गई। इस अवसर पर सीओ सदर शिल्पी वर्मा, सीओ करनैलगंज नवीना शुक्ला आदि अधिकारी और सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।