परसपुर (गोंडा)। परसपुर ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत की ओर से नागरिक संगम का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने समस्याओं की सुनवाई की। लोगों को आश्वासन दिया।
सभासद आदर्श शुक्ला, अंशू शुक्ला, कृष्णकुमार सैनी, प्रतिनिधि अनिल सोनी, रहमत अली, अर्जुन गुप्ता व इरफान ने पत्र देकर कहा कि कस्बा के चौक बाजार में विद्युत ट्रांसफाॅर्मर लगा है। लोड अधिक होने से यह फुंक जाता है। आगामी दिनों में गर्मी का मौसम आएगा और बिजली की खपत बढ़ जाएगी। ऐसे में पहले से ही यहां उच्च क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाना जरूरी है। डीएम ने पावर कारपोरेशन को मामले के निस्तारण का निर्देश दिया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी गौरव स्वर्णकार, ईओ अनुराग शुक्ला, डीपीएम नितेश राठौर ने योजनाओं की लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद डीएम ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर-01 (दलित बस्ती) का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर चेयरमैन वासुदेव सिंह, एडीएम आलोक कुमार, जेई डूडा रजत श्रीवास्तव, बीडीओ उमेश प्रसाद, सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ला, एडीओ आईएसबी राकेश गुप्ता, अनिल सोनी, कृष्णकुमार सैनी, सुनील सिंह, रोहित सिंह व रमेश यादव सहित अन्य रहे।