फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जर्मनी व जापान में नौकरी के लिए किया प्रेरित

Fri, 15 May 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सेवायोजन विभाग की ओर से लखनऊ रोड स्थित एससीपीएम नर्सिंग कॉलेज में शुक्रवार को कॅरिअर काउंसलिंग एवं विदेशी रोजगार जागरूकता कार्यशाला हुई। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को जर्मनी और जापान में रोजगार के अवसरों की जानकारी देते हुए विदेश में बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में रोगी देखभाल (पेशेंट केयर) और केयर गिवर पदों पर उपलब्ध नौकरियों, चयन प्रक्रिया, आवश्यक योग्यता और भाषा प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि विदेशी रोजगार के लिए भाषा दक्षता और तकनीकी प्रशिक्षण बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए बैचवार प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देवीपाटन मंडल के सहायक निदेशक राजीव कुमार ने कहा कि युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यदि छात्र समय रहते तैयारी करें तो विदेशों में बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य ने छात्रों को रोजगार संगम पोर्टल और विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सेवायोजन विभाग युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। वरिष्ठ सहायक रवि श्रीवास्तव ने भी छात्रों को विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में एससीपीएम ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एंड एजुकेशन के अध्यक्ष डॉ. ओएन पांडेय, अध्यक्ष अलका पांडेय, निदेशक अजिताभ दुबे और प्रशासक धीरज कुमार दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें