गोंडा। महिला थाने में तैनात दरोगा सूबेदार यादव की शुक्रवार भोर मकर संक्रांति मेला ड्यूटी के दौरान गोरखपुर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों व कर्मियों ने शोक जताया है।
महिला थाने की एसओ प्रतिभा सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक सूबेदार यादव गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के तिलिसरा रसूलपुर गांव के रहने वाले थे। मकर संक्रांति के मेले में ड्यूटी के लिए 10 जनवरी को उन्हें गोरखपुर भेजा गया था। जहां 11 से 17 जनवरी तक उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। शुक्रवार भोर ड्यूटी के दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द होने लगा। परिवार के लोग अस्पताल ले जा रहे थे मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की बात कही है। (संवाद)