फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लखनऊ रूट पर रेलवे क्रॉसिंग का किया निरीक्षण

Fri, 16 Feb 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर करनैलगंज-जरवल के बीच दो रेलवे क्रॉसिंग गेट के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के साथ खराब हुई सड़क व मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने जिलाधिकारी बृहस्पतिवार को पहुंचीं। उन्होंने कार्य की देखरेख करने वाले लोगों से बातचीत कीऔर रेल अफसरों से संपर्क कर एप्रोच मार्ग पर गड्ढे भरवाने को कहा।
विज्ञापन

दोनों रेलवे क्रॉसिंग कटरा शहबाजपुर व जहंगिरवा रेलवे क्राॅसिंग के रेलवे की परिधि में आने वाले मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों में दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। वहीं दो सप्ताह पूर्व ग्राम जहंगिरवा निवासी भोलू सिंह की मौत हो चुकी है। वाहनों के आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिसका निरीक्षण कर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने रेलवे के अधिकारियों से तत्काल रेलवे की परिधि में बनी सड़क को ठीक करने के लिए कहा है। दोनों क्रॉसिंग के दोनों तरफ करीब 20-20 मीटर की परिधि में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जिससे होकर निकलने वाले वाहन कई बार फंस चुके हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम विशाल कुमार, तहसीलदार मनीष कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें