फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बेलसर नगर पंचायत में डेढ़ करोड़ से होंगे विकास कार्य

Fri, 16 Feb 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। नवसृजित नगर पंचायत की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को आयोजित की गई। जिसमें 70 प्रस्ताव आए। डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नगर पंचायत में विकास कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत की बैठक नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष सुशीला देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह ने बताया कि नाली, खड़ंजा, प्रकाश से संबंधित 70 प्रस्ताव आए हैं। सभासदों ने जो प्रस्ताव दिया है उनको कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाएगा। अधिशासी अधिकारी अनुराग शुक्ल ने बताया कि विकास कार्यों के लिए अनुमानित डेढ़ करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई जा रही है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
सभासद पवन कुमार ने नगर पंचायत में लीकेज समस्या ठीक कराने की मांग की। वार्ड 13 की सभासद कौशल्या ने प्राथमिक विद्यालय सरदवन पुरवा, प्राथमिक विद्यालय इंद्रबली पुरवा में पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। वार्ड 14 के राम कुमार तिवारी ने कंपोजिट विद्यालय बंजरवा में हैंडपंप ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें