फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम भाई-बहन ने गुल्लक फोड़ पीएम कोष में भेजे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद कई लोगों ने राहत कोष के खाते में रुपये भेजकर सहायता की। मासूम उत्कर्ष व उसकी बहन अर्पिता ने भी अपना गुल्लक फोड़कर प्रधानमंत्री राहत कोष में रुपये भेजकर आर्थिक मदद करने में अपना नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन

झंझरी ब्लॉक के पूर्व भाजपा अध्यक्ष अयोध्या शुक्ल जो कि ग्राम अकमा निकट (बरुआ चक) के रहने वाले हैं। उनके बेटे उत्कर्ष व बेटी अर्पिता शुक्ला जो कि दोनों क्लास यूकेजी में पढ़ते हैं। रविवार को उत्कर्ष व अर्पिता ने अपना गुल्लक फोड़कर उसमें से निकले 501 रुपये पीएम राहत कोष खाते में भेजे। बच्चों की इस भावना को हर किसी ने सराहना की।
भाजपा नेता अयोध्या शुक्ल ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे भी देश की मदद के लिए आगे आयें। इस मौके पर जब हमने बच्चों से पूछा कि आपके मन में मदद करने का ख्याल कैसे आया, तो मासूमों ने कहा कि हम टीवी चैनलों पर समाचार देखते हैं। हर कोई मदद के लिए तैयार हो रहा है। तो हमने भी सोचा कि क्यों न हम अपना गुल्लक फोड़कर देश की मदद में अपना योगदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें