फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेलवे स्टेशन पर रोता मिला मासूम साहिल

Sun, 29 Mar 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आरपीएफ टीम ने रविवार को प्लेटफार्म पर लावारिस हालत में मिले पांच वर्षीय बच्चे को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। बच्चा अपने परिजनों से बिछड़कर प्लेटफार्म पर अकेला रो रहा था।
विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट के सहायक उपनिरीक्षक रामदत्त प्रसाद और हेड कॉन्स्टेबल संजय सिंह रविवार को स्टेशन परिसर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर एक बच्चा रोता हुआ मिला। आरपीएफ टीम बच्चे को पोस्ट पर ले आई। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम साहिल और पिता का नाम पप्पू बताया, लेकिन वह अपने घर का पता या मोबाइल नंबर नहीं बता पा रहा। आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को सूचित किया। टीम के पहुंचने पर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें