फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची लापता, अपहरण का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर(गोंडा)। कुंजलपुर गांव में घर पर खेल रही बालिका दिनदहाड़े अचानक लापता हो गई। अपहरण की आशंका जताते हुए बालिका के बाबा ने पुलिस में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के कुंजलपुर गांव के हीरक पुरवा निवासी अशोक कुमार सिंह पुत्र सूर्यनारायण सिंह ने कोतवाली में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी नातिन शालिनी सिंह (4) पुत्री गिरजेश सिंह शुक्रवार को दोपहर में घर पर खेल रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच अचानक वह लापता हो गई। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं पड़ी तो पास पड़ोस व गांव में उसकी तलाश किया गया लेकिन उसका कहीं से भी पता नहीं चला। जिससे नातिन की अपहरण होने की आशंका है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लड़की की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें