फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के टैंक में गिरकर मासूम बच्ची की मौत

विज्ञापन
गोंडा के परसागोड़री गांव के बटपुरवा में रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। परसा गोंडरी गांव के मजरे बट पुरवा में डेढ़ साल की मासूम पानी के टैंक में गिर गई। जिसे गांव वाले ने बालपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के परसा गोंडरी गांव के मजरे बटपुरवा निवासी अनंतराम की डेढ़ वर्षीय पुत्री प्रीति घर के बाहर खेल रही थी। अनंतराम के मुताबिक घर के लोग खेत में काम करने गए थे। तभी बच्ची खेलते हुए घर के दरवाजे के बाहर पानी के टैंक में गिर गई। गांव वालों ने उसे टैंक से निकाला और बालपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अनंतराम का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने नाली नहीं बनाने दिया। जिससे घर के बाहर गंदे पानी को एकत्र करने के लिए टैंक बनवाया था, जिसमें पानी भर जाने के बाद उसे निकालना पड़ता था। मालूम नहीं था कि वही टैंक उसकी बच्ची की मौत का कारण बन जाएगा। बच्ची के मौत की सूचना पर हल्का लेखपाल बसंत लाल गौतम, कोतवाल राजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी जयहरि मिश्र, दरोगा दिलीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें