फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: झोलाछाप से इलाज के बाद मासूम की हालत बिगड़ी

Sun, 02 Aug 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। भुलियापुर गांव निवासी ननकऊ ने बताया कि तीन वर्षीय पुत्री रहनुमा को बुखार आ गया था। वह उसे लेकर छतौनी चौराहे पर क्लीनिक चलाने वाले एक व्यक्ति के पास इलाज कराने गए। वहां सिरप देने के साथ ही बच्ची को इंजेक्शन लगाया गया। इसके कुछ देर बाद रहनुमा के शरीर पर लाल चकत्ते और बड़े-बड़े छाले निकल आए। उसकी हालत बिगड़ गई। घबराए परिजन बच्ची को सीएचसी मुस्तफाबाद ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि जब उन्होंने गलत इलाज पर आपत्ति जताई तो संबंधित व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और हाथ-पैर तोड़ने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने कोतवाली करनैलगंज, सीएचसी अधीक्षक और सीएमओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
भंभुआ चौकी प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें