फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फरसा मारकर किया घायल, मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Sep 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गुरुशरण पुरवा में दबंगों ने खेत में गई भैंस को बाहर करने की बात पर एक युवक को फरसे से हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित बलवंत यादव ने बताया कि गुल्लू अपनी भैंस उसके खेत से ले जा रहे थे। फसल बर्बाद होने के कारण जब मना किया तो गुल्लू अभद्रता करने लगा। उसके परिवार के अन्य लोग भी आ गए और लाठी-डंडे व फरसे से हमला कर दिया। हमले में बलवंत का हाथ टूट गया। फरसे से हमले में उनके भतीजे सोनू के सिर पर गंभीर चोट आई। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि गुल्लू, राजेश, रोशन व सुशील के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़ित ने बताया कि थाने पर शिकायत करने के बाद रात में छप्पर में सो रहे पिता राजकुमार को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें