फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इंजेक्शन लगाते ही मरीज की मौत, हंगामा

Wed, 15 Mar 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को इंजेक्शन लगाते ही मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। पीड़ित परिजनों ने चिकित्सक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। पिता ने चिकित्सक पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना कटरा बाजार अंतर्गत ग्राम बनगांव निर्मल पुरवा निवासी गोकुल प्रसाद ने दी तहरीर में कहा कि सोमवार को वह अपने पुत्र पवन कुमार पांडेय को नगर में संचालित वरदान हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जांच के बाद चिकित्सक ने पेट में कुछ तकलीफ के अलावा सब सामान्य बताते हुए इलाज शुरू कर दिया। मंगलवार करीब 11 बजे चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाया। उसके बाद पवन की मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद चिकित्सक सहित अस्पताल के कर्मचारी भाग निकले। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने अस्पताल संचालक व चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहम्मद मुदस्सिर ने बताया कि उच्चाधिकारियों को दी गई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जयगोविंद की उपस्थिति में हॉस्पिटल सील कर दिया गया है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम कर रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें