गोंडा। ग्रामीण क्षेत्र के मुंडेरवा गांव के ग्रामीणों द्वारा किये गए कार्य की सराहना हो रही है। जिसमें युवाओं ने गांव में कोविड के टीकाकरण के लिए एक काउंटर की स्थापना की है। इस काउंटर पर 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों का कोविड वैक्सीन का आन लाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।
ग्रामीणों को कार्यक्रम में भागीदारी के लिए ग्रामीणों की एक आवश्यक बैठक प्राथमिक विद्यालय भकला में बुलाई गई। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह एवं मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ने इस प्रयास को सराहनीय बताया।
गांव के यूथ पावर के सदस्यों सहित नया अध्याय फाउंडेशन, आजाद युवा विकास फाउंडेशन सहित ग्रामीणजन इस कार्यक्रम को लेकर आगे आये हैं। मुंडेरवा में आक्सीजन की दिक्कत न हो इसलिए यहां के प्रधान विशाल सिंह ने एक सराहनीय प्रयास किया है।
उन्होंने आज से पीपल और बरगद लगाने की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि आज इसकी शुरुआत की गई है। आदर्श शिक्षक रवि प्रताप सिंह जो प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में बतौर प्रधानाध्यापक तैनात हैं। जिन्होंने गांव का नाम देश के साथ-साथ विदेशों तक पहुंचाया है।
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम में समन्वयक के पद पर कार्यरत विद्याभूषण सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की कोविड के दौरान डरने की आवश्यकता नहीं है। आजाद युवा विकास फाउंडेशन के हर्षित सिंह ने कहा कि हमारी संस्था ने सैनीटाइजर, मास्क वितरित किये हैं।
अध्याय फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर विपिन वर्मा ने बताया कि इस तरह के पहल से युवा संगठित होकर आगे आम जन मानस को मदद करेगा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तहसील करनैलगंज नगर इकाई के कार्यकर्ता कोरोना वैक्सीनेशन केंद्र हलधरमऊ पर वालेंटियर के रूप में सहयोग किया। जिसमें सभी को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया। इसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज शुक्ला, तहसील संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, नगर मंत्री अभिनव सिंह, अभय श्रीवास्तव, अंकुर प्रभात मौजूद रहे।