फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बीकॉम विद्यार्थियों को बताए कॅरिअर के अवसर

Tue, 22 Sep 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
एलबीएस पीजी कॉलेज में आयोजित सेमिनार में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत: महाविद्यालय
विज्ञापन
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के ललिता शास्त्री सभागार में मंगलवार को बीकॉम विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को वाणिज्य, वित्त, लेखांकन और प्रबंधन के क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और कौशल विकास की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सही समय पर मिलने वाला मार्गदर्शन विद्यार्थियों को कॅरिअर से जुड़े उचित निर्णय लेने में मदद करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, लगन और धैर्य के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. माला सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. स्मृति शिशिर ने संचालन और कॅरिअर काउंसिलिंग समन्वयक डॉ. शिशिर त्रिपाठी ने आभार जताया। डॉ. अरुण प्रताप सिंह, अभय द्विवेदी, डॉ. दलीप सिंह, शुभम शर्मा, शिखा मिश्रा, बृजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें