फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने को एलईडी वैन रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दस्तक अभियान के तहत दिमागी बुखार पर सरकार का सीधा वार, सुरक्षित होगा हर परिवार के उद्देश्य से कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके श्रीवास्तव ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय परिसर से एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वैन अपने निर्धारित रूट प्लान के अनुसार जिले के सभी ब्लॉक सीएचसी, पीएचसी और गांवों में नियमित भ्रमण कर संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। एलईडी वैन द्वारा संचारी रोगों पर नियंत्रण, बचाव एवं उपचार संबंधी वीडियो संदेश को व्यापक रूप से प्रदर्शित कर जनसमुदाय में जागरूकता की जाएगी।
इसके अलावा 108, 102 एंबुलेंस पर भी संचारी रोग नियंत्रण एवं उपचार के संबंध में बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार करने का पूरा प्रयास किया जायेगा। डीएमओ मुबीन अहमद ने बताया कि दस्तक अभियान को जिले में शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांवों में आशा, आंगनबाड़ी व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा स्टीकर, पोस्टर, बैनर व पम्पलेट के साथ घर-घर दस्तक देते हुए लोगों को संचारी रोगों पर नियंत्रण, बचाव और उपचार संबंधी आवश्यक जानकारी दी जा रही है। रैली, गोष्ठी, अभिमुखीकरण के अलावा गृह भ्रमण शामिल है। इस मौके पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक वीरेंद्र कुमार सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें